Saturday, November 7, 2009
रणबीर के लिए सांवरिया है खास
रणबीर कपूर की पहली फिल्म 'सांवरिया' बॉक्स ऑफिस पर भले ही बुरी तरह पिट गयी हो, लेकिन उनके दिल में यह अब भी बसी है। रणबीर का कहना है कि 'सांवरिया' के लिए उनके दिल में अभी भी एक खास जगह है। वे कहते हैं, 'फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट जरूर गयी हो, लेकिन इसने मुझे कुछ भी नया करने से नहीं रोका है। मैंने खुद को हारा हुआ जरूर महसूस किया था, लेकिन इसने मेरे दिल में एक खास जगह बनायी है। यह मेरे लिए एक खास फिल्म थी, क्योंकि इसमें मैंने बतौर ऐक्टर पहली बार काम किया था। मुझे अपने अभिनय पर पॉजिटिव रिएक्शन मिला। इसके अलावा यश चोपड़ा और धर्मा प्रोडक्शन से मुझे काफी अच्छे ऑफर भी मिले। सिर्फ मेरे परिवार ने ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री ने भी मुझे समर्थन दिया। फिल्म का प्रदर्शन बहुत बेहतर नहीं रहने के बावजूद उन्होंने कहा कि उन्हें मेरा अभिनय पसंद आया।' खैर, 'सांवरिया' रणबीर की डेब्यु फिल्म थी और अपनी पहली फिल्म के लिए हर ऐक्टर के दिल में खास जगह तो होती ही है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment